Homeस्पोर्ट्सक्रिकेट:थोड़ी देर में शुरू होगा भारत-पाक का महामुकाबला,मौसम भी ठीक,राहुल की होगी...

क्रिकेट:थोड़ी देर में शुरू होगा भारत-पाक का महामुकाबला,मौसम भी ठीक,राहुल की होगी वापसी

आपणी हथाई न्यूज,आज दोपहर 3 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर 4 मुकाबला खेला जाएगा। मैच आज श्रीलंका की केपिटल कोलंबो में खेला जाएगा,अच्छी खबर यह है कि कोलंबो का मौसम फिलहाल बिल्कुल ठीक है, मैच तय समय पर ही शुरू होगा।

इससे पूर्व एशिया कप का भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अगर आज भी मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो कल का दिन इसी मैच के लिए रिजर्व रखा गया है।टीम इंडिया में के एल राहुल की अरसे बाद चोट के बाद वापसी हुई है। अगर राहुल खेलते है तो पाकिस्तान के खिलाफ इसी एशिया कप में शानदार फिफ्टी लगाने वाले ईशान किशन बाहर हो सकते है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर