Sports: राज्य स्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 19 से, शिक्षा मंत्री ने किया पोस्टर विमोचन

आपणी हथाई न्यूज़,शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बीकानेर में होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पोस्टर का जयपुर में विमोचन किया। प्रतियोगिता 19 से 23 सितंबर तक महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के हल्दीराम सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट मैदान में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के 50 जिलों की सौ टीमें भागीदारी निभाएंगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों से प्रदेश में खेलों के प्रति बेहतर माहौल बना है। सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ बड़ी संख्या में युवा आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफार्म के रूप में पहचान बनाएगी। इसके मद्देनजर प्रतियोगिता का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाए।

हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल ने बताया कि सोसायटी आयोजन की मुख्य सहयोगी संस्था होगी। इसमें 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं भागीदारी निभाएंगी। सोसायटी द्वारा शिक्षा के प्रति बेहतर वातावरण बनाने के साथ खेलों के विकास के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल भी मौजूद रहे।

Latest articles

बड़ी खबर : भारत-पाक विवाद के बीच पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

आपणी हथाई न्यूज, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के...

बड़ी खबर: सेना का बड़ा बयान “विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय...

Sports Breaking : अटकलों पर लगा विराम ! रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने लिया संन्यास

आपणी हथाई न्यूज, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट...

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

बीकानेर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट...

More News Updates !