Homeस्पोर्ट्सवर्ल्डकप अपडेट्स:पाकिस्तान को मिली आसान जीत,आज वर्ल्डकप के दो मैच होंगे, शुभमन...

वर्ल्डकप अपडेट्स:पाकिस्तान को मिली आसान जीत,आज वर्ल्डकप के दो मैच होंगे, शुभमन गिल की सेहत ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता

आपणी हथाई न्यूज,कल हैदराबाद में खेले गए पाकिस्तान-नीदरलैंड के मैच में पाकिस्तान को 81 रनों की जीत मिली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए, पाकिस्तान की पूरी टीम 49वें ओवर में ही आल आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से शकील और मोहम्मद रिजवान ने 68-68 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 205 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने तीन डच खिलाड़ियों को आउट किया। आज शनिवार को वर्ल्ड कप के दो मुकाबले खेले जाएंगे। धर्मशाला में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच सुबह शुरू होगा। आज का दूसरा मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा,मैच दोपहर में शुरू होगा।
भारत का पहला मुकाबला कल रविवार को ऑस्ट्रेलिया से है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गिल के बारे में कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हम गिल के सेहत के बारे में नजर रख रहे है, उनके लगातार मेडिकल टेस्ट किए जा रहे है, गिल खेलेंगे या नही इसका फैसला आज लिया जाएगा। गिल की अनुपस्थिति में ईशान किशन को अवसर मिल सकता है। गिल ने इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा 72 की औसत से 5 शतकों सहित 1200 से ज़्यादा रन बनाए है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर