Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : भाई सनी के बाद बॉक्स ऑफिस पर बॉबी मचाएंगे 'गदर','एनिमल'...

बॉलीवुड : भाई सनी के बाद बॉक्स ऑफिस पर बॉबी मचाएंगे ‘गदर’,’एनिमल’ ने तोड़ा ‘टाइगर’ का रिकॉर्ड

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड में अभी कुछ महीने पहले जहां धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की फिल्म गदर ने रिकॉर्ड कमाई की थी । वहीं अब सनी पाजी के भाई बॉबी देओल भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा सकते हैं।  दरअसल बॉबी देओल, रणबीर कपूर और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी इस मूवी को रिलीज के पहले ही दिन जोरदार रिस्पांस मिला है।

 

एनिमल ने अपने पहले ही शो में शनदाद कमाई कर ली है,हालांकि यह फिल्म भारत से पहले अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 5.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है वही अपने पहले ही शो में इस मूवी ने एक मिलियन से ज्यादा की कमाई कर ली थी । एनिमल की 1 दिन की कमाई से अमेरिका में सलमान खान की टाइगर 3 का रिकॉर्ड टूट गया है।

 

सलमान की टाइगर ने एक दिन मेें 1.70 लख रुपए की कमाई की थी जबकि एनिमल की कमाई 5.40 करोड रुपए है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि भारत में यह फिल्म 35 से 50 करोड रुपए तक की ओपनिंग कर सकती है।

 

एनिमल को A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। एनिमल आज यानी 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। वही एनिमल के साथ विकी कौशल की फिल्म सेमबहादुर भी आज सिनेमाघर में रिलीज होगी।

गिरीश कुमार श्रीमाली



ताजा खबर