Homeमनोरंजनदेश:नेशनल खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, शमी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड,ध्यानचंद खेल...

देश:नेशनल खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, शमी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड,ध्यानचंद खेल रत्न मिलेगा सात्विक-चिराग को

आपणी हथाई न्यूज,आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। वर्ल्डकप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस साल का ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईंराज और चिराग शेट्टी को दिया जाएगा। खेल पुरस्कार विजेताओं को यह अवार्ड 9 जनवरी 2024 को दिए जाएंगे।
मोहम्मद शमी ने क्रिकेट वर्ल्डकप में 24 विकेट लिए थे वही सात्विक-चिराग ने 3 BWF वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम किए है। सनद रहे पहले देश का सबसे बड़े खेल अवार्ड का नाम राजीव खेल रत्न था लेकिन अब मोदी सरकार ने इसका नाम बदलकर ध्यान चंद खेल रत्न कर दिया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर