HomeबीकानेरBikaner News : ऑयल से भरे टैंकर में लगी आग, टैंकर जलकर...

Bikaner News : ऑयल से भरे टैंकर में लगी आग, टैंकर जलकर हुआ खाक

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की रात खाजूवाला के संजरवाला और रावला मार्ग के बीच अचानक एक सोयाबीन तेल से भरे टैंकर में आग लग गई और टैंकर जलकर खाक हो गया। अब तक मिली जानकारी से गुजरात से गंगानगर लाये जा रहे इस टैंकर में अचानक चालक को धुंआ उठता नजर आया जिससे बाद में भयानक आग का रूप ले लिया। जैसे तैसे चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। देर रात आग पर फायर ब्रिगेड ,पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काबू पा लिया गया है। बीकानेर और अनूपगढ़ से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना हुई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। टेंकर में आग लगने से मार्ग अवरुद्ध हो गया जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।



ताजा खबर