Homeक्राइमBikaner Crime : NH-11 पर ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ का बड़ा वार, अफीम और...

Bikaner Crime : NH-11 पर ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ का बड़ा वार, अफीम और लाखों की नकदी के साथ तस्कर दबोचा गया

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की नाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 नवंबर को ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-11) पर की गई ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट कार को रोका, जिसकी तलाशी में अवैध अफीम और नकद राशि बरामद हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से 2 किलो 409 ग्राम अवैध अफीम और 1,38,560 रुपये नकद जब्त किए हैं, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बज्जू क्षेत्र के 20 पीएसडी गौडू निवासी संदीप (पुत्र हनुमानाराम) के रूप में हुई है।

यह पूरी कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।



ताजा खबर