

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में नगर निगम के कचरा संग्रहण करने वाले टीपर की टक्कर से रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत के मामले में आज पुलिस ने टीपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना पुलिस ने टीपर चालक मदन सांसी को गिरफ्तार किया है।

दूसरी ओर सफाई और परिवहन ठेके को लेकर भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए मृतक के परिजनों ने अब पूरे मामले में एसीबी को शिकायत की है।बीकानेर के सोलर कंपनी संचालक शरद दत्त आचार्य ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक को शिकायत भेजकर ठेका आवंटन की पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। शिकायत में टेंडर की शर्तों, भुगतान, अधिकारियों की भूमिका और ठेकेदार कंपनी को संभावित अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच कराने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर से हुए हादसे में केशवदत्त आचार्य की मौत का मामला भी उठाया गया है।




