बॉलीवुड:अक्षय-भूषण कुमार को पछाड़ बोनी कपूर ने हासिल किया योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट,बोनी बनाएंगे यूपी में नई फिल्मी दुनिया

आपणी हथाई न्यूज,उत्तरप्रदेश में लगभग 1000 एकड़ में भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी जल्द आकार लेने वाली है। यूपी के ग्रेटर नोएडा में फिल्मसिटी का निर्माण किया जाएगा। फिल्मसिटी पर लगभग 18 हजार करोड़ की लागत आएगी। जल्द ही 230 एकड़ के फर्स्ट फेज का काम शुरू होने जा रहा है। फर्स्ट फेज का कॉन्ट्रैक्ट फिल्मकार बोनी कपूर और भूटानी समूह ने ज्यादा बोली लगाकर हासिल कर लिया है। बोनी कपूर और उनकी सहयोगी कम्पनी फर्स्ट फेज के काम को अगले 3 सालों में पूरा कर लेगी। बोनी कपूर के साथ अक्षय कुमार, टी सीरीज के भूषण कुमार ने भी इसी कॉन्ट्रैक्ट के लिए बोली लगाई थी लेकिन कॉन्ट्रैक्ट बोनी कपूर ने हासिल किया। यूपी की नई फ़िल्म सिटी नोएडा के पास डेवलप हो रहे नए जेवर एयरपोर्ट के ठीक पास ही है। यूपी की फिल्मसिटी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे पूर्ण करने का जिम्मा फिल्मकार बोनी कपूर को मिल गया है। बोनी कपूर अभिनेता अनिल कपूर के बड़े भाई है। बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर भी फिल्मों में सक्रिय है। बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया, वांटेड,नो एंट्री,जुदाई जैसी अनेक बड़ी सुपरहिट फिल्में बनाई है। जल्द ही बोनी कपूर निर्मित अजय देवगन अभिनीत फिल्म “मैदान” सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बोनी कपूर सुपरहिट अदाकारा स्व.श्रीदेवी के पति है। बोनी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर भी इन दिनों बॉलीवुड में खूब एक्टिव है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान इन क्षेत्रों में होगी बारिश और इन क्षेत्रों में चलेगी हीट वेव

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ...

Bikaner : अखिल रंजन होंगे बीटीयू कि नए कुलगुरु

आपणी हथाई न्यूज, आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बुधवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय को...

Bikaner : राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले बीकानेर में आज शाम निकलेगी तिरंगा यात्रा

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज शहर जिलाध्यक्ष सुमन...

Bikaner Crime : युवक के अपहरण की कोशिश नाकाम, कुरियर कम्पनी के युवक के पास था सोने का पार्सल…

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील के घुमचक्कर पर एक...

Operation sindoor की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगी रोशनी से सजे बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशन

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय रेलवे द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य शौर्य का...

More News Updates !