Homeखटाखट स्टोरीBikaner : फर्जी टिकट बेचकर यात्रियों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bikaner : फर्जी टिकट बेचकर यात्रियों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई नोखा न्यूज, बीकानेर जिले के नोखा थाना पुलिस ने रोडवेज बसों में फर्जी टिकटों को असली बताकर यात्रियों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर यात्रियों को नकली टिकट देकर राजस्व राशि का गबन करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और विशेष अभियान के तहत उसकी तलाश की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने नागौर जिले के रहने वाले 19 वर्षीय आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था तथा कितने यात्रियों को निशाना बनाया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई।

Tags: बीकानेर पुलिस, नोखा थाना, Fake Ticket Scam, Roadways Bus, Fraud Case, Rajasthan Police, Crime News, Passenger Fraud, Bikaner News, Police Action



ताजा खबर