Homeमनोरंजनबॉलीवुड:उड़ान फेम अदाकारा कविता चौधरी का निधन,टीवी पर बेहद लोकप्रिय रहा था...

बॉलीवुड:उड़ान फेम अदाकारा कविता चौधरी का निधन,टीवी पर बेहद लोकप्रिय रहा था उड़ान धारावाहिक

आपणी हथाई न्यूज,दूरदर्शन पर नब्बे के दशक में बेहद लोकप्रिय रहा टीवी धारावाहिक “उड़ान” की मुख्य अदाकारा कविता चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। कविता का निधन अमृतसर की एक अस्पताल में हुआ। कविता चौधरी की उम्र 67 वर्ष की थी।

उड़ान धारावाहिक में कविता चौधरी ने तेज तर्रार आईपीएस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। यह धारावाहिक दूरदर्शन पर 1989 से 1991 तक ऑन एयर रहा था। लॉक डाउन काल मे इस धारावाहिक को दूरदर्शन पर पुनः प्रसारित किया था और फिर से आम जनता से शो को उतना ही प्रतिसाद मिला। कविता चौधरी के भतीजे अजय सायल ने बताया कि कल रात साढ़े आठ बजे कविता चौधरी का निधन हॉस्पिटल में हो गया। कविता चौधरी के परिवार में उनका भतीजा अजय और एक भतीजी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर