बॉलीवुड :रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म की घोषणा राम नवमी को,बिग बी,यश और सन्नी देओल जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे इस भव्य फ़िल्म में

आपणी हथाई न्यूज,अगले महीने की 17 अप्रैल 2024 को एक्टर रणबीर कपूर के करियर के सबसे बड़ी फ़िल्म की अनाउंसमेंट की जाएगी। 17 अप्रैल को राम नवमी है, राम नवमी के पावन अवसर पर निर्देशक नितेश तिवारी रणबीर कपूर स्टारर “रामायण” की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। तिवारी रामायण की पूरी टीम के साथ राम नवमी को मीडिया से मुखातिब होंगे। उसी दिन तिवारी रामायण फ़िल्म की पूरी डिटेल मीडिया से साझा करेंगे।

रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। सीता की भूमिका अभिनेत्री साईं पल्लवी निभाएंगी। केजीएफ स्टार यश रावण का किरदार अदा करेंगे। मेगास्टार अमिताभ बच्चन राजा दशरथ का रोल करेंगे। सन्नी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे।

नितेश तिवारी की रामायण तीन पार्ट में बनेगी। फ़िल्म की शूटिंग इसी महीने के अंत से शुरू हो जाएगी। 2025 की दिवाली को रामायण फ़िल्म का फर्स्ट पार्ट रिलीज़ हो सकता है। तीन पार्ट का बजट 1500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का हो सकता है। तिवारी जिन्होंने दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बनाई है, रामायण के लिए पिछले 5 सालों से तैयारी कर रहें है और अगले 5 से 7 साल तक भी सिर्फ रामायण पर ही फोकस करेंगे। इस हिसाब से नितेश तिवारी के जीवन के लगभग 12 साल सिर्फ एक फ़िल्म को बनाने में लग जाएंगे। फ़िल्म से जुड़ी दूसरी सारी जानकारियां राम नवमी 17 अप्रैल को सार्वजनिक की जाएगी।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश प्रत्याहारित

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से...

बीकानेर : MGSU ने जारी की स्थगित हुई परीक्षाओं की नवीन तिथि,कल से अपलोड होंगें प्रवेश पत्र

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर 9 मई...

Bikaner: विधायक की प्रेरणा से BKESL ने जिला अस्पताल को भेंट किया डीजी सेट

आपणी हथाई न्यूज,एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल को विधायक श्री जेठानन्द व्यास की प्रेरणा पर...

बड़ी खबर: अब बीकानेर में नहीं होगा ब्लैकआउट, बाजार भी खुलेंगे लकिन….

आपणी हथाई न्यूज,भारत पाक तनाव के बीच सीज फायर के बाद अब स्थिति सामान्य...

बड़ी खबर : भारत-पाक विवाद के बीच पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

आपणी हथाई न्यूज, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के...

More News Updates !