Homeपॉलिटिकल पाटाRajasthan: राजस्थान की राजनीति में नहीं थम रहा दल बदल का दौर,...

Rajasthan: राजस्थान की राजनीति में नहीं थम रहा दल बदल का दौर, आज भाजपा सांसद ने थामा कांग्रेस का दामन

आपणी हथाई न्यूज़, राजस्थान की राजनीति में आज फिर एक बड़ी राजनीतिक घटना हुई है। चूरू लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे राहुल कस्वां ने आज भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि आज हुई इस राजनीतिक घटना के कयास लगभग एक सप्ताह पहले ही लगा लिया गया था जब चूरू लोकसभा सीट से सांसद राहुल कस्वां का भाजपा ने टिकट काट दिया। टिकट कटने के साथ ही राहुल कसवा ने बगावती तेवर अपना लिए थे और आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है। आज इस्तीफा देने के बाद राहुल कस्वां ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।



ताजा खबर