Homeखटाखट स्टोरीPolitics : देश की नजरें कल आने वाले एग्जिट पोल पर, कांग्रेस...

Politics : देश की नजरें कल आने वाले एग्जिट पोल पर, कांग्रेस पार्टी इस वजह से करेगी एग्जिट पोल का बहिष्कार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, कल शाम से देश के लोगों की नजरें देश के विभिन्न टीवी चैनलों पर होगी। कल शाम 6 बजे को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल का प्रसारण होगा।एग्जिट पोल आने से पूर्व ही कांग्रेस पार्टी ने इनकी विश्वसनयीता पर सवाल उठा दिए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल टीवी चैनल्स पर कांग्रेस के प्रवक्ता शामिल नहीं होंगे।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज कहा कि हमारी पार्टी टीआरपी की अटकलों की लड़ाई में शिरकत नहीं करेगी। खेड़ा ने कहा कि देश की जनता ने अपना मत EVM में सुरक्षित कर दिया है, हम वोट काउंटिंग के दिन टीवी चैनल्स की डिबेट में बड़ी ख़ुशी से शामिल होंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर