HomeबीकानेरPolitics : सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट दिखे विश्वास...

Politics : सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट दिखे विश्वास से लबरेज,दिया राजस्थान में बड़े सियासी बदलाव का संकेत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कल की मुलाकात के बाद बेहद कॉन्फिडेंस में है। पायलट ने मीडिया से संवाद में कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के संगठन और सरकार में जो कुछ भी बदलाव होगा,उसकी चर्चा लगातार चल रही है, पायलट के अनुसार जल्द कांग्रेस की मीडिया टीम जल्द ही राजस्थान के विषय में बड़ी घोषणा कर सकती है।

पायलट ने कहा कि राजस्थान में पिछले तीस सालों से भाजपा-कांग्रेस के बारी-बारी सत्ता में आने की परिपाटी को हमें तोड़ना है और राजस्थान में अगले 2023 के विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को लेकर जल्द ही कोई बड़ी घोषणा कर सकता है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर