Homeखटाखट स्टोरीदेश :पेरिस ओलम्पिक में मेडल जीतने वाले सरबजोत -मनु भाकर को हरियाणा...

देश :पेरिस ओलम्पिक में मेडल जीतने वाले सरबजोत -मनु भाकर को हरियाणा सरकार देगी करोड़ो रुपए प्लस सरकारी नौकरी, हरियाणा के खेल मंत्री ने किया ऐलान

आपणी हथाई न्यूज,पेरिस ओलम्पिक में शूटिंग में काँस्य पदक जीतने वाले सरबजोत सिंह को हरियाणा सरकार ढाई करोड़ रुपए देगी, हरियाणा के खेल मंत्री संजय सिंह ने यह घोषणा की है। ढाई करोड़ रुपए के अलावा हरियाणा सरकार सरबजोत सिंह सरकारी नौकरी भी देगी। सरबजोत सिंह हरियाणा के अम्बाला के रहने वाले है।

 

पेरिस ओलम्पिक में रिकॉर्ड दो पदक जीतने वाली एथलीट मनु भाकर को भी कम से कम हरियाणा सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी मिल सकती है, हालांकि मनु भाकर के लिए हरियाणा सरकार ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है। मनु हरियाणा के झज्जर की रहने वाली है। हरियाणा सरकार ओलम्पिक में काँस्य पदक जीतने पर ढाई करोड़, सिल्वर मेडल के लिए 4 करोड़ और गोल्ड मेडल के लिए 6 करोड़ रुपए देती है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर