Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : विधानसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक,सरकारी...

बड़ी खबर : विधानसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक,सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, मोदी सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम और न्यू पेंशन स्कीम की बहस को अलग रखते हुए आज यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को अगले वित्तीय वर्ष 1अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा।Cont…

नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम का सारा पैसा भारत सरकार ही वहन करेंगी, कर्मचारियों को अपनी सैलरी में से कुछ भी नहीं कटवाना होगा। केंद्र सरकार ही कर्मचारी की बैसिक सैलरी का साढ़े अठारह फीसदी जमा करवाएगी। केंद्र सरकार ने यह कर्मचारियों के विवेक पर छोड़ा है कि वे न्यू पेंशन स्कीम को अपनाए या यूनिफाइड पेंशन स्कीम को, UPS से केंद्र सरकार के करीब 23 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। देश की राज्य सरकारें भी इस मॉडल को स्वीकार कर सकती है।Cont…

 

UPS के तहत कर्मचारी को अपने रिटायरमेंट से 12 महीने पहले की बेसिक सैलरी का 50 फीसदी एश्योर्ड पेंशन के रूप में मिलेगा। कर्मचारी के परिवार को उसकी पेंशन का 60 फीसदी हिस्सा मिलेगा।अगर दस साल से भी कम सर्विस रही तो भी मिनिमम पेंशन 10 से 15 हजार के रूप में मिलेगी।पेंशन पर महंगाई भत्ता भी लागू होगा।Cont..

 

 

कुल मिलाकर मोदी सरकार ने पेंशन में सुधार कर दिया है, अब ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा काफी हद तक ठंडा पड़ जाएगा। आगामी विधानसभा चुनावो से पहले यह मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर