Homeखटाखट स्टोरीBollywood : अरसे बाद सोनू निगम नजर आएंगे भजन और एलबम में...

Bollywood : अरसे बाद सोनू निगम नजर आएंगे भजन और एलबम में ! भजन एलबम यूटयूब पर जारी, दीवाना 2 एलबम भी जल्द होगा रिलीज

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम अरसे बाद इन दिनों खासे सक्रिय है। हाल ही में सोनू निगम गायिका श्रेया घोषाल के साथ कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।

सोनू निगम के निकट भविष्य में अनेक गीत रिलीज होने वाले है, दिवाली पर रिलीज होने जा रही कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 में भी सोनू के दो गीत सुनाई देंगे।
बॉलीवुड में सक्रिय होने के बाद सोनू अपने करियर के शुरुआत में जो भजन गाते थे, उस राह पर पुनः लौट आए है।

कल नवरात्र लगने से पूर्व सोनू निगम का नया भजन “माँ अपने द्वारे बुला ले मुझे ” टी सीरीज द्वारा यूट्यूब पर जारी किया जाएगा। भजन को गीतकार मनोज मुन्तशिर नें लिखा है और संगीत पायल देव नें दिया है।

सोनू निगम के टी सीरीज हेड भूषण कुमार से संबंध सुधरने के बाद उनकी बॉलीवुड में जबरदस्ती वापसी हो गई है। बॉलीवुड फिल्मों, भजन के बाद सोनू निगम का नया प्राइवेट एल्बम “दीवाना 2” भी जल्द टी सीरीज द्वारा बिग मार्केटिंग के साथ रिलीज किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर