Homeपॉलिटिकल पाटाPolitics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को मिली जान से मारने की...

Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को मिली जान से मारने की धमकी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुलिस आयुक्त दिल्ली को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस पत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त को लिखा है कि वह आज दिल्ली स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे तभी उनके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति का कॉल आया और उन्हें गोली मारने की धमकी दी और कई गाली गलौज की।



ताजा खबर