HomeबीकानेरPolitics : राजस्थान बीजेपी संगठन के निर्णय से युवा कार्यकर्ताओं को लगा...

Politics : राजस्थान बीजेपी संगठन के निर्णय से युवा कार्यकर्ताओं को लगा झटका ! अब मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के लिए तय की आयु सीमा

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,शनिवार को राजस्थान बीजेपी की सभी जिलों में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गईं। बीजेपी ने इस बैठक में लिए गए निर्णय के बाद युवा बीजेपी कार्यकर्ताओं को झटका लगा है। दरअसल बीजेपी ने इस बैठक में बड़ा बदलाव करते हुए मंडल अध्यक्षों की आयु सीमा 35 से 45 वर्ष तक तय कर दी है। वही अब जिलाध्यक्ष 45 से 60 तक की आयु वाले कार्यकर्ता होंगे।

इस बड़े बदलाव से मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए लंबे समय से प्रयासरत कार्यकर्ताओं को झटका लगा है और उनके हाथ निराशा लगी है।बीजेपी ने प्रदेश के सभी जिलो में पर्व जिला कार्यशाला का आयोजन किया था,इस कार्यशाला में जिला संगठनात्मक चुनाव प्रभारी और श प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

कार्यशाला के दौरान 1 से 5 दिसम्बर के बीच बूथ अध्यक्ष अजर बूथ कमेटी का चयन होना है वही 6 से 15 दिगम्बर के बीच मण्डल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों के चयन के लिए मंडल पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जानी हैं। 16 दिसम्बर से 30 दिगम्बर तक जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चालू होगी। वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से राय लेकर और चुनाव प्रभारी कक अनुमति के बाद सभी जिलों में BJP के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति तय होगी।



ताजा खबर