



आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में तेज धूप हो या हाड कंपा देने वाली ठंड आम आदमी को रेलवे फाटक की समस्या से रोजाना परेशान होना पड़ता है। यह परेशानी उस वक्त भी बढ़ जाती है जब रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद हो जाते है। आज भी बीकानेर के कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग और सांखला फाटक के पास कड़ाके की सर्दी में फाटक बंद होने की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
तेज सर्दी के बीच फाटक बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि आज देर शाम लगभग आधा घंटा तक रेलवे फाटक बंद रहा जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई और लोग परेशान होते नजर आए।


