Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : सावन से पहले झमाझम बारिश, आज बीकानेर संभाग सहित...

Rajasthan Weather : सावन से पहले झमाझम बारिश, आज बीकानेर संभाग सहित इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

basic ad

Rajasthan Weather आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में फिलहाल मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। आईएमडी और जयपुर मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना लो प्रेशर एरिया अब कमजोर होकर चक्रवाती परिसंचरण में बदल गया है। इसके चलते 27 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

27 जुलाई के लिए अजमेर, अलवर, भरतपुर, बारां, बूंदी, कोटा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है और अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है। इसी सिस्टम के प्रभाव से 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा, जबकि 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं. इस दौरान पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

 

पूर्वी राजस्थान के इन जिलों में बारिश के आसार

जयपुर मौसम केन्द्र ने सोमवार के लिए पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई स्थानों पर तथा बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बारां, कोटा, बूंदी, सिरोही, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, राजसमंद और टोंक में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।



ताजा खबर