Homeखटाखट स्टोरीBikaner : गजनेर पैलेस में चोरों की धमक, CCTV कैमरों से...

Bikaner : गजनेर पैलेस में चोरों की धमक, CCTV कैमरों से आरोपियों को पकड़ने की कवायद

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में शुमार बीकानेर के गजनेर पैलेस में चोरी होने का मामला सामने आया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस मामलें को लेकर गजनेर पैलेस के मैनेजर नारायण सिंह राठौड़ ने गजनेर पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गजनेर पैलेस के अंदर सरदार निवास परिसर में एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर जाकर देखा तो पुराने पीतल ,तांबे और कांसे के बर्तन चोर चुराकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि ये बर्तन काफी महंगे और पुराने थे। रविवार की शाम को दर्ज हुए मामलें के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं। बरहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर