

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर देर रात एक कैंटर और ट्रक के बीच टक्कर की जानकारी सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब ढाई बजे अर्जुनसर के पास पंजाब से सब्जी लेकर आ रहा कैंटर आगे चल रहे ट्रक में जा टकराया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुए है जिसे महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


