Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : सरकार मानने को तैयार नही पर रोज सामने आ रहे...

राजस्थान : सरकार मानने को तैयार नही पर रोज सामने आ रहे मामलें, अब नागौर जिलें में दो प्रसूताओं की मौत

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों प्रसूताओं के जीवन पर संकट बरकरार है। कोटा, बीकानेर , जोधपुर के बाद अब नागौर जिलें में दो प्रसूताओं की मौत सरकारी सिस्टम की पोल खोलने के लिए काफी है मगर हैरत की बात ये है कि अब तक इन मामलों के सामने आने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई कही भी होती नजर नही आ रही। वही प्रदेश के चिकित्सा मंत्री के अनर्गल बयान घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे है।

 

ताजा मामला नागौर के जेएलएन सरकारी अस्पताल का है जहां रुकमा की सामान्य प्रसव के बाद तबियत बिगड़ गई और उसको जोधपुर रेफेर करते समय रुकमा ने दम तोड़ दिया। वही इसी जिलें के डीडवाना के बांगड़ हॉस्पिटल में मोनिका (22) की प्रसव के दौरान कोख में पल रहे बच्चें के साथ मौत हो गई। दोनों प्रसूताओं के परिजनों ने डॉक्टर, अस्पताल प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाहज के आरोप लगाए है और अस्पताल में इन मामलों को लेकर जबरदस्त हंगामा भी हुआ हैं।

 

 



ताजा खबर