

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,साईबर विशेष अभियान के तहतापण आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, रेन्ज बीकानेर ओमप्रकाश व आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के मार्गदर्शन में साईबर थानाधिकारी शालिनी बजाज आरपीएस के सुपरविजन में रमेश कुमार सर्वटा पु.नि. साईबर थाना के नेतृत्व में साईबर थाना बीकानेर ने साईबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर ठगी के रूपये प्राप्त करने वाले “रोहित गोदारा गैंग” के सदस्य 1. संदीप स्वामी पुत्र श्री संतदास स्वामी जाति स्वामी उम्र 32 साल निवासी गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती बीकानेर व 2. मुकेश बिश्नोई पुत्र श्री रामचन्द्र जाति बिश्नोई उम्र 28 साल निवासी गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। दौराने पुछताछ में बताया कि साईबर ठगी गिरोह साथ मिलकर देश के आमजन के साथ ठगी की राशि को स्वंय व अपने आपराधिक गैग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों में प्राप्त करते। बाद मे उस ठगी की राशि को हवाला व फ्लोक्सि पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टुलकिट के माध्यम से रूपये व रूपयों को क्रिप्टो करेन्सी में बदलकर अपने आपराधिक गैग के अन्य सदस्यों को पहुंचाते थे इस ठगी के रूपयो से देश के अलग अलग राज्यो में आपराधिक गतिविधियां करवाते व आमजन से अवैध वसुली करते।
ठगी के रूपयो का टेरर मॉडुल
साईबर ठगी गिरोह के सदस्यो के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों व जिलों में बैठे लोगो से साईबर फ्राड कर राशि को अपने स्वंय व अपने आपराधिक गैग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों में प्राप्त किया। गिरफ्तारशुदा “रोहित गोदारा गैंग” के सदस्य 1. संदीप स्वामी पुत्र श्री संतदास स्वामी जाति स्वामी उम्र 32 साल निवासी गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती बीकानेर व 2. मुकेश बिश्नोई पुत्र श्री रामचन्द्र जाति बिश्नोई उम्र 28 साल निवासी गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती बीकानेर ने साईबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर अपने व अपने आपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों मे ठगी के रूपये प्राप्त कर फ्लोक्सि पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टुलकिट के माध्यम से रूपये व रूपयों को क्रिप्टो करेन्सी में बदलकर अपने आपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों को पहुंचाते थे व आरोपीगण इस ठगी के रूपयो को हवाला के माध्यम से भी अपनी गैंग अन्य सदस्यों को पहुंचाते थे गैग के अन्य सदस्य साईबर ठगी से प्राप्त रूपयो से अवैध हथियार खरीदकर अपनी गैंगो को उपलब्ध करवाते थे आपराधिक गैंग के सदस्य देश की भोलीभाली जनता को हथियार के नोक पर अवैध वसुली करते है ओर आर्थिक सहायता भी पहुंचाते थे आरोपीगण के बैंक खातों पर देश के अलग- अलग राज्यो से कुल 23 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज है जिसमें कुल 50 लाख साईबर ठगी के रूपये जमा होना पाया गया है। गैग के अन्य सदस्यो के बैंक खातो पर शिकायते दर्ज होने की गहनता से जांच की जा रही है दौराने पुछताछ से पता चला कि पूर्व में आरोपीगण संदीप स्वामी के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार रखने की गंभीर धाराओं में कुल 4 आपराधिक प्रकरण व मुकेश बिश्नोई पर मारपीट, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार मे 1 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपीगण “रोहित गोदारा गैंग” के सक्रिय सदस्य होना ज्ञात हुआ है।


