Weather : दिन की गर्मी के बाद Bikaner की रातें भी कर रही बेहाल..मानसून की एंट्री से मिलेगी राजस्थान को राहत

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों एक बार फिर से तेज गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोेतरी देखने को मिल रही है । राज्य के 13 शहरों में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा चार शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज हुुआ। सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर में 46 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र के अनुसार कोटा क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की बारिश का दौर रहा,वहीं राजस्थान में तेज गर्मी के बीच मौसम केन्द्र ने खुशखबरी दी है। राजस्थान में मानसून की दस्तक समय से पहले हो सकती है। प्रदेश में 25 जून तक मानसून आने का समय है।

राज्य में दिन के साथ रात का पारा भी उछाल मार रहा है। सात शहरों मेें न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक रात का पारा बीकानेर में 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा लूणकरणसर में 31.7, फलोदी में 31, अजमेर में 30.3, जयपुर में 30.7, कोटा में 30, श्रीगंगानगर में 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया।

मौसम केन्द्र की माने तो शनिवार को मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। केरल में मानसून 27 मई तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। वहीं राजस्थान में सामान्यतया 25 जून को दक्षिण-पूर्वी भागों से मानसून का प्रवेश होता है। अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए राजस्थान में मानसून के समय से पहले आने की संभावना है।

Latest articles

Bikaner Accident : अज्ञात ट्रक ने दो लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत,दूसरा गंभीर घायल

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लाखुसर गांव के पास...

बड़ी खबर : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

आपणी हथाई न्यूज, तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम से खबर सामने आई है। जानकारी के...

Bikaner: विप्र फाउंडेशन द्वारा कल आयोजित होगा कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम 

आपणी हथाई न्यूज,विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी, बीकानेर द्वारा समाज के विद्यार्थियों के भविष्य...

Bikaner Crime : श्रीनगर में तैनात Bikaner के NSG कमांडो के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों की चोरी को दे दिया अंजाम

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के मिंगसरिया गांव में एनएसजी कमांडो...

Rajasthan : राज्य सरकार की बड़ी कार्यवाही, एसजीएसटी टीम ने 9 ठिकानों पर छापेमारी कर 1500 करोड़ की कर चोरी की उजागर

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार ने पान मसाला व जर्दे की बिक्री करने वाली...

More News Updates !