लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क के खिलाफ बड़ा प्रहार,लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर मारा गया

आपणी हथाई न्यूज,उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कुख्यात शार्प शूटर नवीन मारा गया। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।इस मुठभेड़ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है ।

मृतक अपराधी की पहचान नवीन कुमार, पुत्र सेवाराम निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नवीन कुमार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात अपराधी हाशिम बाबा के साथ मिलकर कई जघन्य अपराधों को अंजाम दे चुका था।नवीन के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) जैसे गंभीर अपराधों के लगभग 20 मामले दर्ज थे।

दिल्ली की अदालतों ने उसे दो मामलों में सजा भी सुनाई थी। कोर्ट की सजा के बाद वह फरार चल रहा था। मंगलवार को एसटीएफ और पुलिस ने उसे गुप्त सूचना मिलने के बाद घेर लिया था लेकिन नवीन ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी,जवाबी कार्रवाई में नवीन गंभीर घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाये जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Latest articles

Railway: गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए…

आपणी हथाई न्यूज,रेलवे द्वारा गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए...

Bikaner: पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 9 जून को आयोजित होगा शिविर

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर संभाग के राज्य सेवा के पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान...

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

Bikaner:स्व.श्री फकीरचंद जी व्यास की चतुर्थ पुण्यतिथि पर्यावरण गतिविधि कार्य को समर्पित

आपणी हथाई न्यूज,स्व. श्री फकीरचंद कृष्णादेवी व्यास मेमोरियल संस्थान की ओर से राष्ट्र विचारक,...

Bikaner : समूचे शहर में पानी की व्यवस्था चरमराई हुई, अधिकारियों-कर्मचारियों को कोई सरोकार नही – व्यास

आपणी हथाई न्यूज, स्थानीय बंगला नगर के साथ आज कांग्रेस नेता अरुण व्यास के...

More News Updates !