Homeराजस्थानRajasthan Weather: राजस्थान में भारी बारिश का कहर, 33 जिलों में अलर्ट,...

Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी बारिश का कहर, 33 जिलों में अलर्ट, जानिए लैटस्ट वेदर अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 33 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा राजस्थान के 33 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें से 9 जिलों में रेड अलर्ट, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम विभाग द्वार आज सोमवार 14 जुलाई को कोटा, बारां, झालावाड़, राजसमंद, सिरोही, पाली, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

वहीं जोधपुर, उदयपुर, जालौर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, टोंक, नागौर, अजमेर, बांसवाड़ा, उदयपुर, जालौर, जोधपुर और नागौर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, अलवर, करौली,जैसलमेर और श्रीगंगानगर जिले में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई. पश्चिमी राजस्थान के कई स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ फुहारें गिरीं. सबसे ज्यादा बारिश कोटा के खातोली में 198 मिमी की गई. प्रदेश के कई हिस्सों में अति भारी बारिश भी रिकॉर्ड किया गया है. बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित हो गया है. साथ ही प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है.



ताजा खबर