Homeराजस्थानPM Dhan Dhanaya Yojana 2025: 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, केंद्र...

PM Dhan Dhanaya Yojana 2025: 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, केंद्र सरकार इस योजना के तहत खर्च करेगी हर साल 24,000 करोड़ रुपये, जानें

PM Dhan Dhanaya Yojana 2025: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को केंद्र सरकार मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इस योजना को हरी झंडी दिखाई। Kisan Loan Scheme 2025

यह योजना 2025-26 से शुरू होकर अगले 6 वर्षों तक चलेगी। बता दें कि योजना के तहत सरकार हर साल 24,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी और यह 2025-26 से शुरू होकर छह साल तक लागू रहेगी। Kisan Loan Scheme 2025

इस योजना का उद्देश्य देश के 100 ऐसे जिलों के किसानों की मदद करना है, जहां कृषि उत्पादकता अपेक्षाकृत कम है। योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा मिलने का अनुमान है। Kisan Loan Scheme 2025

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के जरिए फसल उत्पादन बढ़ाने, विविधता लाने, सिंचाई और भंडारण सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ सस्ता कृषि ऋण उपलब्ध कराने जैसे प्रयास किए जाएंगे। Kisan Loan Scheme 2025

आपको बता दें प्रत्येक राज्य से कम से कम एक जिले को शामिल किया जाएगा। जिलों की संख्या संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के नेट क्रॉप्ड एरिया और ऑपरेशनल होल्डिंग के अनुपात के अनुसार तय की जाएगी। Kisan Loan Scheme 2025

योजना की प्रगति पर 117 संकेतकों के आधार पर नजर रखी जाएगी और एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को एकीकृत किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर समन्वित प्रयास किए जा सकें। PM Dhan Dhanaya Yojana 2025



ताजा खबर