Homeराजस्थानRajasthan Most Wanted Criminals List: राजस्थान पुलिस ने जारी की 25 खतरनाक...

Rajasthan Most Wanted Criminals List: राजस्थान पुलिस ने जारी की 25 खतरनाक अपराधियों की लिस्ट, ये हैं राजस्थान के मोस्ट वॉन्टेड बदमाश

Rajasthan Most Wanted Criminals List: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को तगड़ी करने के लिए 25 मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की सूची जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन ने 18 जुलाई 2025 को यह लिस्ट सार्वजनिक की। इस लिस्ट में गंभीर अपराधों में शामिल 12 नए अपराधियों के नाम भी शामिल हैं।Rajasthan Gangster List

इनमें से कई बदमाशों पर तो लाखों रुपये का नकद इनाम है। इसके साथ ही एडीजी ने सूबे के तमाम पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लिस्ट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने को कहा है। एडीजी ने जयपुर और जोधपुर के पुलिस आयुक्तों, सभी रेंज आईजी, जिला एसपी, डीसीपी, जीआरपी अधिकारियों और एटीएस/एसओजी इकाइयों को इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं। Rajasthan Gangster List

एडीजी ने कहा कि ये 25 बदमाश समाज के लिए एक गंभीर खतरा हैं। इन्हें गिरफ्तार करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सूबे की सभी पुलिस यूनिट इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कोऑर्डिनेश के तहत काम करेंगी। Rajasthan Gangster List

एडीजी ने कहा कि हम जनता से भी गुजारिश करते हैं कि वे बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस के साथ कोई भी जानकारी साझा करें। इस लिस्ट में हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम उल्लंघन, एनडीपीएस अधिनियम और चोरी के मामलों में वॉन्टेड बदमाशों को शामिल किया गया है। Rajasthan Gangster List

इस लिस्ट में लॉरेंस बिशोई गिरोह का बदमाश रोहित गोदारा का नाम भी शामिल है। रोहित गोदारा हत्या और डकैती के 20 मामलों में वॉन्टेड है। राजस्थान पुलिस की ओर से रोहित गोदारा पर 1 लाख रुपये और एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम है। Rajasthan Gangster List

इस लिस्ट में महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल का नाम भी शामिल है। वह हत्या के प्रयास और चोरी सहित 25 मामलों में वॉन्टेड है। उस पर एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये और राज्य पुलिस की ओर से 2 लाख रुपये का इनाम है। Rajasthan Gangster List

लिस्ट में वीरेंद्र सिंह चारण, सतविंदर उर्फ गोल्डी बराड़, अनमोल उर्फ भानु, श्याम सुंदर उर्फ सांवरिया, सुनील कालू मीणा और अनिल पांड्या के नाम भी शामिल हैं। इन पर 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का इनाम है। लिस्ट में महेश हरिजन, अमरजीत विश्नोई, सुभाष मूंड उर्फ सुभाष बराल और अजय सिंह उर्फ अज्जू बाना का नाम भी शामिल है। Rajasthan Most Wanted Criminals List



ताजा खबर