Rajasthan Bharti Update: राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने 2025 में 26,000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस बड़ी पहल के तहत इन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है, जिससे राज्य भर में हजारों उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए है।
बता दें कि इस पहल के तहत शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर है, जिसमें कई विषयों में प्रोफेसरों के 3,225 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों के 6,500 पद शामिल हैं। युवाओं के लिए सरकार ने रोजगार के अवसर खोल दिए है। बता दें कि संस्कृत शिक्षा विभाग में लेवल-1 और लेवल-2 शिक्षकों के 2,759 पदों की घोषणा की गई है.
साथ ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग में लेवल-1 शिक्षक के 5,000 पदों की भी घोषणा की गई है। गृह विभाग 1,015 उपनिरीक्षकों की भर्ती करेगा, जिनमें 896 SI, 4 SI (AP) सहरिया, 25 SI (AP) अनुसूचित क्षेत्र, 26 SI (IB) और 64 प्लाटून कमांडर (SI) पद शामिल हैं। ‘समर्थ युवा, विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को पूरा करने हेतु आपकी आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार ने 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू की है।
इसे और पारदर्शी बनाने के लिए RPSC में सदस्य संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के साथ ही गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमांडर के 84 पद की अधिसूचना जारी की है। कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में कृषि पर्यवेक्षक के 1,100 पद, सहायक अभियंता के 281 पद और पशु चिकित्सा अधिकारी के 1,100 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं।
साथ ही वन विभाग में वनपाल, वनरक्षक और सर्वेक्षक सहित 785 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऊर्जा विभाग में 2,163 पद और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में 1,050 विविध पदों की अधिसूचना जारी की गई है। आयुर्वेद विभाग में भी 1,535 संविदा आयुष अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। Rajasthan Bharti Update


