Homeराजस्थानRajasthan Railway News: राजस्थान-हरियाणा के यात्रियों की हुई बल्ले बल्ले, चंडीगढ़-उदयपुर के...

Rajasthan Railway News: राजस्थान-हरियाणा के यात्रियों की हुई बल्ले बल्ले, चंडीगढ़-उदयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू

Rajasthan Railway News: हरियाणा और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब चंडीगढ़ और उदयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करना अब और भी सुविधाजनक हो गया है।

यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलेगी और कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव के साथ हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचाएगी। इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है.

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि इस ट्रेन का चार्ट तैयार कर लिया गया है. ट्रेन नंबर 20989, उदयपुर- चंडीगढ़ अपराह्न 04.05 बजे उदयपुर से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 09.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 20990, चंडीगढ़ से सुबह 11.20 बजे रवाना होकर सवेरे साढ़े 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन उदयपुर से बुधवार और शनिवार को तथा चंडीगढ़ से गुरूवार और रविवार को संचालित होगी.

चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि गत दिनों नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान चंडीगढ़- उदयपुर के बीच एक नई ट्रेन संचालित करने का अनुरोध किया गया था, जिसे उन्होंने तत्काल मंजूरी दे दी थी.

ट्रेन बीच रास्ते दोनों दिशाओं में राणा प्रतापनगर उदयपुर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी.



ताजा खबर