Homeराजस्थानRajasthan Weather: राजस्थान में आज यहाँ बरसेंगे मेघराज, 28 जुलाई ऐसा...

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज यहाँ बरसेंगे मेघराज, 28 जुलाई ऐसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम का लेटेस्ट वेदर अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होने के बाद बारिश से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, आने वाले दिनों में फिर से मध्यम से भारी बारिश का दौर लौटने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 22-23 जुलाई और 27-28 जुलाई को प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है तथा वर्तमान में जम्मू, चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है. इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 22-23 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश आज भी होने की संभावना है. इसके अलावा आगामी 4-5 दिन केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश का नया दौर 27-28 जुलाई के आसपास शुरू होने की संभावना है.

बारिश के आंकड़े

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, जालोर, उदयपुर, राजसमंद, जैसलमेर, पाली, फलोदी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. सबसे ज्यादा 15MM बरसात जालोर के चितलवाना में दर्ज हुई. सलूंबर के सेमरी में 12MM, पाली के देसूरी में 8MM, फलोदी के पास लोहावट में 7MM, राजसमंद के खमनोर में 6MM और जैसलमेर के पोकरण में 4MM बरसात दर्ज हुई.

राजस्थान में अधिकतम तापमान

सोमवार को अजमेर में 31.2 डिग्री, भीलवाड़ा 33.0 डिग्री, जयपुर में 32.0 डिग्री, कोटा में 34.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.7 डिग्री, बाड़मेर में 34.4 डिग्री, जैसलमेर में 35.4 डिग्री, जोधपुर में 32.6 डिग्री, बीकानेर में 35.4 डिग्री, चूरू में 34.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 37.2 डिग्री, नागौर में 32.3 डिग्री, डूंगरपुर में 32.1 में डिग्री, जालौर में 33.9 डिग्री, सिरोही में 28.0 में डिग्री, करौली में 32.9 डिग्री और दौसा में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

राजस्थान में न्यूनतम तापमान

सोमवार को अजमेर में 24.3 डिग्री, भीलवाड़ा 25.9 डिग्री, जयपुर में 26.5 डिग्री, पिलानी में 24.7 डिग्री, सीकर में 24.8 डिग्री, कोटा में 27.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.3 डिग्री, बाड़मेर में 26.8 डिग्री, जैसलमेर में 27.4 डिग्री, जोधपुर में 25.2 डिग्री, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 26.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 28.3 डिग्री, नागौर में 25.9 डिग्री, डूंगरपुर में 25.6 में डिग्री, जालौर में 26.3 डिग्री, सिरोही में 20.0 में डिग्री, करौली में 27.1 डिग्री और दौसा में 26.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. Rajasthan Weather



ताजा खबर