

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के वार्ड नंबर 54 के विवेक नगर में पिछले करीब 10 दिन पहले नई पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे आज भी पाइप लाइन का इंतजार कर रहे हैं। जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए केवल गड्ढे खोदकर इतिश्री करता नजर आ रहा हैं। आपको बता दे कि गजनेर रोड़ पुल के नीचे से निकलने वाली सर्विस रोड़ में पिछले 15 दिनों से सिल्ट निकालने का काम चल रहा है, जिसके कारण सर्विस रोड़ का मुख्य रास्ता यहां से डायवर्ट कर रखा है जिससे महारानी सुदर्शन महाविद्यालय और यहां पर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने जाने वाले लोगों को तथा यहां के मौहल्ले वासियों को सड़क टूटी होने के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह से बच्चों के स्कूल के लिए लाने ले जाने वाले स्कूली वाहनों को भी पूरे मौहल्ले में पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण आने जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस हालात में जागरूक नागरिक चाहते है कि किसी हादसें से पहले प्रशासन संभल जाये और काम को पूरा करें ।


