Homeखटाखट स्टोरीदेश : मई की शुरुआत में महंगाई का झटका,कमर्शियल गैस सिलेंडर के...

देश : मई की शुरुआत में महंगाई का झटका,कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ा इजाफा, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

आपणी हथाई न्यूज, मई महीने के पहले ही दिन व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और फूड व्यवसाय संचालकों की चिंता बढ़ गई है। नई दरें लागू होने के बाद कई शहरों में सिलेंडर की कीमतें अचानक ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) द्वारा जारी ताजा रेट लिस्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹993 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद अब 19 किलो वाला सिलेंडर ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 में मिलेगा। वहीं मुंबई, कोलकाता सहित अन्य महानगरों में भी कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों और खानपान उद्योग पर पड़ने की संभावना है।

हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की खबर है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में घरों की रसोई का बजट फिलहाल स्थिर बना रहेगा, लेकिन बाजार में बढ़ती लागत का असर आने वाले दिनों में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।

 



ताजा खबर