Homeखटाखट स्टोरीBikaner Jaipur Flight : आज से शुरू होगी बीकानेर से जयपुर की...

Bikaner Jaipur Flight : आज से शुरू होगी बीकानेर से जयपुर की हवाई यात्रा

आपणी हथाई न्यूज, आज यानी मंगलवार से बीकानेर से जयपुर के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। अलायंस एयर द्वारा जयपुर -दिल्ली -बीकानेर विमान सेवा फिर से मंगलवार से शुरू हो जाएगी। अब इस हवाई यात्रा के बीकानेर से जयपुर मात्र 1 घंटे में पहुंचा जा सकेगा और एक तरफा किराया भी 1260 रुपए रखा गया है। जो कि बेहद कम किराया आंका जा रहा हैं।

बात करें उड़ान की समय सारिणी की तो यह हवाई यात्रा मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। जयपुर से यह शाम 4.15 बजे रवाना होकर शाम 6.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर से शाम 4.55 बजे रवाना होकर रात 8.10 बजे जयपुर पहुंचेगी।



ताजा खबर