Homeखटाखट स्टोरीBikaner Breaking : नयाशहर थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स कारोबारी से 5 करोड़...

Bikaner Breaking : नयाशहर थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में बड़ा अपडेट, जयपुर से दो गिरफ्तार

Bikaner Breaking आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बीकानेर पुलिस ने जयपुर स्थित एक फ्लैट पर दबिश देकर स्वर्ण व्यवसायी मनीष लाम्बा और विष्णु साध को हिरासत में लिया और दोनों को बीकानेर लाया गया है। यह मामला बीकानेर के जुगल जोड़ी क्षेत्र के ज्वेलर्स कारोबारी को फिरौती की धमकी देने से जुड़ा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी और मामले की जांच को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

इस मामले में गिरफ्तार विष्णु साध का नाम पहले भी फिरौती की धमकी से जुड़े प्रकरण में सामने आ चुका है। जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष बीकानेर के डॉ. श्याम अग्रवाल से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने की धमकी के मामले में भी विष्णु साध को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि उसके पूर्व में रोहित गोदारा गैंग से संबंध रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं और पुराने संपर्कों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मिले कुछ इनपुट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है । बताया जा रहा है कि मनीष लाम्बा और विष्णु साध के बीच भी संपर्क था। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कारोबारी को धमकी देने के पीछे कौन लोग शामिल थे और फिरौती मांगने के मामले में दोनों की क्या भूमिका रही। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि इसी खबर से जुड़ी एक जानकारी ये भी सामने आई है कि शहर के कुछ पॉलिटिशियन इस मामलें को लेकर एक्टिव मोड पर है और इस मामलें में स्वर्ण व्यवसायी के पक्ष में अपना प्रयास कर रहे है।



ताजा खबर