

धर्मधारा आपणी हथाई न्यूज, रानी बाजार, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान मंदिर में मंदिर नव निर्माण पूर्णता महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ किया जा रहा है।

पंचमुखा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने बताया कि आयोजित इस चार दिवसीय महोत्सव में अखंड रामचरितमानस पाठ, विशाल शोभायात्रा, भव्य जागरण, संत-महात्माओं के प्रवचन, मंदिर शिखर पर कलश स्थापना, विशाल महाप्रसाद तथा 33 कोटि देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।

मीडिया प्रभारी भागीरथ गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर, रविवार शोभायात्रा, भव्य जागरण एवं खीर प्रसाद वितरण दोपहर 2 बजे विशाल शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे श्री हनुमान जी का भव्य जागरण होगा, जिसमें पंचमुखा दरबार के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगे। रात्रि 12 बजे श्रद्धालुओं के बीच 101 किलोग्राम साबूदाना खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।



