Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : बंद मकान पर पड़ी चोरों की नजर, घर से...

Bikaner Crime : बंद मकान पर पड़ी चोरों की नजर, घर से लाखों का माल चोरी

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर से सटे नापासर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बन्द मकान को अपना निशाना बनाया और घर में रखें लाखों रुपये के सामान चोरी कर के रफ्फूचक्कर हो गए। इस मामलें में पीड़ित तनसुख नाथ निवासी हेमरां ने नापासर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

रिपोर्ट के अनुसार तनसुख नाथ अभी हेमरां गांव में किराए पर रहता है। 20 सितम्बर को वह अपने गांव ढाणी भोपालराम चला गया था। वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। चोर अलमारी से सोने चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। बरहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर