

आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की रात गंगाशहर थाना क्षेत्र के शिव वैली में स्थित जैन महासभा के ऑफिस में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले लगे सीसीटीवी के कैमरे तोड़ दिए ताकि यह रिकॉर्ड ना हो सके। उसके बाद ऑफिस की अलमारी से 45,600 नगद और कंप्यूटर एलइडी के साथ अन्य सामान लेकर रफ्फूचक्कर हो गए।

इस मामले को लेकर जैन महासभा अध्यक्ष विनोद बाफना ने गंगाशहर थाने में शौकत गुर्जर सहित पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी का आरोप है कि बदमाश गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और ऑफिस से पुरानी गाड़ी, व मशीन भी ले गए हैं। और इस दौरान वहां मौजूद विजय बाफना से भी मारपीट की कोशिश की गई। फिलहाल गंगाशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं




