Homeपॉलिटिकल पाटाराज्यसभा चुनाव: हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर, कांग्रेस नेता अजय माकन हारे

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर, कांग्रेस नेता अजय माकन हारे

basic ad

हरियाणा की दो राज्यसभा सीट के लिए कल मतदान हुआ। वोट गणित के हिसाब से यह तय माना जा रहा था कि एक सीट पर भाजपा व दूसरी पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंगे लेकिन हरियाणा में निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी अजय माकन को पराजित कर दिया।

हरियाणा में निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को 1 वोट से जीत मिली है,कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेता व राजस्थान प्रभारी अजय माकन को शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा ने अति उत्साह के चलते ट्विटर पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी और हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन को जीत की बधाई दे दी जबकि अजय माकन 1 वोट से चुनाव हार गए। गणेश घोघरा की इस गलती के चलते सोशल मीडिया पर उनका यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट नहीं किया जबकि ट्वीट किए उन्हें लगभग 8 घंटे से अधिक का समय हो गया।



ताजा खबर