Homeपॉलिटिकल पाटावरिष्ठ संघी नेता गेवरचन्द जोशी ने घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा सांसद बनने...

वरिष्ठ संघी नेता गेवरचन्द जोशी ने घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा सांसद बनने पर दी बधाई,80 सालों से संघ से जुड़े है जोशी

basic ad

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को संघ के वरिष्ठ नेता गेवरचन्द जी जोशी ने फोन पर शुभकामनाए दी, और पुरानी यादों को ताजा किया, सुपौत्र अमर जोशी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गेवरचन्द जी और घनश्याम जी ने सगंठन में साथ कामकिया है। गेवरचन्द जी ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, और संगठन का आभार जताया कि घनश्याम जी जैसे अनुभवी व्यक्तित्व को आगे लाना सगंठन को मजबूती मिलेगी और राज्यसभा में राजस्थान के हित की आवाज मजबूती के साथ उठाया जाएगा। 94 साल के श्री जोशी 1943 से संघ से जुड़े हुए है। जोशी 1956 से 1982 तक जिला कार्यवाह भी रह चुके है। गेवरचन्द जोशी विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री भी रह चुके है। श्री जोशी 1975 के आपातकाल में जेल में भी रह चुके है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर