Homeखटाखट स्टोरीBikaner: एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर पटवारी और एक दलाल...

Bikaner: एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर पटवारी और एक दलाल को रिश्वत लेते दबोचा

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के पांचू तहसील में एसीबी टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई कर घूसखोर पटवारी और एक दलाल को रिश्वत लेते दबोचा गया है। जानकारी के अनुसार एसीबी ने पटवार मण्डल पांचू तहसील नोखा, जिला बीकानेर में पटवारी अम्बा लाल मीणा एवं दलाल श्रीराम को 4000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपियों द्वारा यह रिश्वत परिवादी के पांचू स्थित कृषि भूमि में बिजली के टावर के निचे आई भूमि का मुआवजे की चौथी किश्त करीब 50000 रूपये परिवादी को दिलवाने की एवज में ली गई। परिवादी की शिकायत पर एसीबी टीम द्वारा कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा गया है।



ताजा खबर