Homeखटाखट स्टोरीCrime : गोदारा और चारण गैंग के 6 गुर्गे विदेशी हथियारों के...

Crime : गोदारा और चारण गैंग के 6 गुर्गे विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पुलिस हिरासत में

Crime आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के 6 खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से 3 विदेशी पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस और 5 मैगजीन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की सूचना के आधार पर की गई।

जानें क्या है मामला
नोहर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी ने गोगामेड़ी थाने में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। ये लोग सोशल मीडिया के जरिए रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़े थे और हथियारों की खरीद-फरोख्त कर गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने का काम करते थे।



ताजा खबर