Police Transfer List आपणी हथाई न्यूज, देर रात राजस्थान के पुलिस महकमें में रेंज में नए पुलिस इंस्पेक्टर को आवंटित हुए जिलों के बाद 180 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी कर दिया है। जिसमें 180 उप अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है। इन तबादलों से बीकानेर जिलें में भी उथल पुथल मची हैं।
देर रात आई तबादला सूची में बीकानेर रेंज के हिमांशु शर्मा को नोखा से गंगाशहर वृताधिकारी लगाया गया है वही शिवरतन गोदारा को जयपुर से बीकानेर शहर वृताधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा ओमप्रकाश गोदारा को बीकानेर से चुरू भेजा गया है, सुभाष चंद्र को बीकानेर से हनुमानगढ़ और राहुल यादव को श्रीगंगानगर से बीकानेर जीआरपी भेजा गया है। वही सीओ सिटी श्रवण दास संत को बीकानेर से सहायक कमांडेंट 8 वीं बटालियन आरएसी दिल्ली भेजा गया हैं।
इसके अलावा प्रह्लाद राज को चुरू से बीकानेर लीव रिजर्व,जरनैल सिंह को अजमेर से नोखा वृताधिकारी, शालिनी बजाज को साइबर क्राइम अलवर से बीकानेर साइबर क्राइम में लगाया गया है।


