Homeखटाखट स्टोरीBreaking News : नकली बायोडीजल की सूचना पर मंत्री किरोड़ी की देर...

Breaking News : नकली बायोडीजल की सूचना पर मंत्री किरोड़ी की देर रात बीकानेर में छापेमारी, डेढ़ लाख लीटर ऑयल बरामद, 15 लाख कैश भी मिला

Bikaner News आपणी हथाई न्यूज, बुधवार की रात को बीकानेर जिले के नापासर गांव में बड़े पैमाने पर नकली बायोडीजल का स्टोरेज होने की सूचना मिलने के बाद राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार की देर रात एक फैक्ट्री में पहुंचकर वहां छापेमारी करते हुए करीब डेढ़ लाख लीटर इंडस्ट्रियल तेल बरामद किया है। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर लगे पलंग के नीचे 15 लाख रुपए की कैश भी बरामद हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मंत्री मीणा को नापासर में डीजल का स्टोरेज होने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री पर छापेमारी की।  इस दौरान फैक्ट्री में बड़े-बड़े कंटेनर में इंडस्ट्रियल द्वारा तेल भरा हुआ था। इसके अलावा कई ई-वे-बिल भी मौके पर मिले जो सूरत अहमदाबाद से लुधियाना और दिल्ली जैसे शहरों के थे।

मंत्री को कैसे लगी भनक
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बुधवार की रात भारतमाला एक्सप्रेस वे से जोधपुर से बीकानेर आ रहे थे इस दौरान रास्ते में उन्होंने एक ट्रक में पिकअप से डीजल भरते देखा। वही थोड़ा आगे जाकर देखा तो एक और वहां इसी तरह डीजल भरा रहा था। और इसी तरह तीसरा वहां भी भारत माला एक्सप्रेस पेपर डीजल भरता हुआ नजर आया, तो किरोड़ी लाल मीणा ने अपने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा और खुद मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू कर दी।

 

पूछताछ में एक ड्राइवर ने उन्हें चौंकाने वाली जानकारियां दी ड्राइवर ने बताया कि नापासर थाने को हर हफ्ते ₹15000 रुपये मिलते हैं इसलिए बेरोकटोक यह काम चलता है। वह खुद नापासर से ही या डीजल लेकर आता है उसने कांटे की रसीद भी दिखाई। इसके बाद यह ड्राइवर ही मंत्री किरोड़ी को लेकर नापासर की फैक्ट्री पर पहुंचा जहां पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

क्या है मुनाफा
थे रसेल फैक्ट्री मालिक सूरत से यह तेल महज 45 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से खरीदते हैं और बहुत रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पिकअप वालों को बेच देते हैं पिकअप वाले इसमें ₹3 प्रति लीटर का फायदा जोड़कर 75 रुपए प्रति लीटर में ट्रक ड्राइवर को दे देते हैं।



ताजा खबर