Rajasthan आपणी हथाई न्यूज,राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से 534 ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपी सोने को पेस्ट के रूप में अपने अंडरवियर में छिपाकर रियाद (सऊदी अरब) से जयपुर लाया था। बरामद सोने की अनुमानित कीमत लगभग 66 लाख रुपए आंकी गई है।
सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया यात्री डीडवाना-कुचामन जिले का रहने वाला है। डीआरआइ की टीम ने उसे 4 नवंबर को एयरपोर्ट पर पकड़ा और प्रारंभिक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को 5 नवंबर को आर्थिक अपराध न्यायालय जयपुर में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आपकों बता दे कि पिछले सप्ताह भी डीआरआई ने एक किलों सोने की जब्ती की थी।


