Homeखटाखट स्टोरीBikaner : गोचर और गोशालाओं को लेकर कल होगी बड़ी सभा, गो...

Bikaner : गोचर और गोशालाओं को लेकर कल होगी बड़ी सभा, गो संरक्षण पर को लेकर होंगें बड़े ऐलान

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,  बुधवार को गोशाला संघ की ओर से 7 नवंबर को होने वाले संभाग स्तरीय गोशाला संचालकों की सभा की तैयारियों को लेकर तुलसी सर्किल पर एक बैठक की गई। संघ के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की। जोशी ने बताया कि यह सभा शुक्रवार को मुरली मनोहर मैदान में रखी गई है। इसमें -करीब 1500 गोशालाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

आयोजन समिति के संयोजक जगदीश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को गौशालाओं के हित में – संभाग स्तरीय गौशाला संचालक नसभा, गोशालाओं को बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद होगा। सभा में न संभाग के साथ कुचामन, डीडवाना, नागौर जिले के गौशाला संचालक भी पहुंचेंगे। सुनील व्यास ने बताया कि तीन साल से गोशाला संचालक परेशान हो रहे है। सरकार की मंशा सरलता से अनुदान देने की रही होगी, परंतु प्रशासन और गोपालन विभाग तंग कर रहा है।

अगर सिंह कोटासर ने बताया कि सभा में विधायक पोकरण महंत प्रताप पुरी, ज्ञान स्वरूपानंद महाराज जोधपुर, स्वामी परशुराम दास जयपुर, स्वामी संमताराम पुष्कर, गोपालानंद सरस्वती उदयपुर, प्रकाश दास

महाराज टोंक, कृष्ण गिरी तारानगर, आकाश मुनि श्रीगंगानगर सहित प्रदेशभर के संतों का सानिध्य रहेगा। मुख्य वक्ता गो संरक्षक देवीसिंह भाटी होंगे। गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष ललित दाधीच चूरू, हनुमान सिंह पालवास सीकर, प्रकाश व्यास जोधपुर, राधेश्याम बत्रा श्रीगंगानगर व रामजीवन डांगावास और संघ अध्यक्ष श्रीकांत व्यास विचार रखेंगे।

बीकानेर गौशाला संघ अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि गोचर ओरण संरक्षण के प्रदेश उपाध्यक्ष जुगत सिंह कुनोत, मानव व्यास जैसलमेर, एडवोकेट मानवेंद्र सिंह जैसलमेर, एडवोकेट मोती सिंह जोधपुर, गोचर आंदोलन बीकानेर के शिव गहलोत, कैलाश सोलंकी, प्रेम सिंह घुमांदा, राजेंद्र सिंह किल्चु, मनोज कुमार सेवक, आदि वक्ता भी अपनी बात रखेंगे।



ताजा खबर