Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Spa Centers Raid : स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने मारी रेड,...

Rajasthan Spa Centers Raid : स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने मारी रेड, थाईलैंड, टोंक और गंगानगर की युवतियों सहित 20 गिरफ्तार

Rajasthan Spa Centers Raid आपणी हथाई न्यूज,  राजस्थान में इन दिनों स्पा सेंटर्स की आड़ में देह व्यापार का काम जोरो शोरो से इन दिनों हरेक जिलें में चलता नजर आ रहा है। उससे भी बड़ी ताज्जुब की बात ये है कि पुलिस ऐसे गंभीर मामलों में कुछ खास कार्रवाइयां कर नही पाती।

ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर जिलें का है। जहां शनिवार की रात पुलिस ने हाईड अवे स्पा और वन मोर पर दबिश देकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 20 में से 18 युवतियां है वही दो स्पा संचालक पाल रोड़ श्याम नगर निवासी अनिल माहेश्वरी और माता का थान निवासी रवि माली को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई 18 युवतियों में 10 युवतियां थाईलैंड की , 6 टोंक की और 2 गंगानगर की है।

सपा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के संदेह पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। स्पा सेंटर दोनों संचालको को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वही सभी युवतियों को सखी स्टॉप केंद्र भिजवाया हैं । थाईलैंड की लड़कियों के पासपोर्ट और दस्तावेजों की पुलिस पड़ताल कर रही है।



ताजा खबर